देवघर: रामकृष्ण मिशन स्कूल के गार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
शहर के रामकृष्ण मिशन स्कूल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी सोमलाल मुर्मू के रूप में हुई है बताया गया कि वह स्नान करने गए थे तभी वह अचानक गिर पड़े और अचेत हो गए जिसे सदर अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुरुवार सुबह 10:00 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया