महसी: मैकू पुरवा में अज्ञात कारणों से लगी आग, चार आशियाने हुए राख, मौके पर पहुंचे लेखपाल
हरदी थाना क्षेत्र के मैकूपुरवा गांव में सोमवार शाम करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते गांव निवासी सियाराम, देवी प्रसाद, राम सागर, सहज राम के मकान जलकर राख हो गए। घर में रखा सारा सामान जलकर स्वाह हो गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया है।।