नजीबाबाद: नजीबाबाद रायपुर रोड तिराहे पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया
रायपुर रोड तिराहे पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोटद्वार रोड स्थित राम लक्ष्मी फार्म हाउस के पास बने प्रकाश धर्मकांटा पर लोडिंग प्लेट न लगी होने के कारण एक कार सीधे धर्मकांटे के गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि कार सवार इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर रोहितराज सिंह और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। 10 मई को 1:00 जानकारी प्राप्त हुई।