नगड़ी: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने घाटशिला उपचुनाव में निर्वाचित विधायक को शपथ दिलाई
Nagri, Ranchi | Nov 21, 2025 झारखंड विधानसभा में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने घाटशिला उपचुनाव में निर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन को शपथ दिलाई। बता दें कि घाटशिला उपचुनाव में निर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने भाजपा के बाबूलाल सोरेन को उपचुनाव में करारी शिकस्त दी थी। उन्होंने बाबूलाल सोरेन को 38 हजार से अधिक मतो से पराजित किया था।