गोला: गगहा के बड़गो चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक ने बाजार जा रही महिला को मारी टक्कर, महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो चौराहे पर बुधवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। बड़गो गांव निवासी शकुंतला देवी बाजार जाने के लिए चौराहे की ओर जा रही थीं, तभी बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना देकर महिला को बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।