यदुवंशी परिवार पतरातू प्रखंड कमेटी का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम भदानीनगर मतकमा चौक स्थित राजनंदनी रिसोर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड राज्य पिछड़ा आयोग अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव एवं विशिष्ट अतिथि अमित यादव विधायक बरकट्ठा, सतीश यादव पुर्व विधायक राघोपुर सहित समाजसेवी नेपाल यादव, कारगिल योद्धा सुबेदार एचएन यादव उपस्थित थे।