मेदिनीनगर (डालटनगंज): डालटनगंज स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय महिला के पर्स से तीन लाख के गहने व सात हजार नकद चोरी
डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर रांची-चोपन एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक महिला के पर्स से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और सात हजार रुपये नकद चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की सूचना जीआरपी को दी। जानकारी के अनुसार, रेणुकूट निवासी पूजा कुमारी अपने बच्चों के साथ चियांकी स्थित मायके से ससुराल लौट रही थीं। उन्होंने बताया कि ट्रेन मे