बैतूल नगर: सड़क पर सब्जी बाजार से शहर बेहाल, ट्रैफिक जाम से हादसे तक, प्रशासन बेखबर, पुलिस परेशान!
बैतूल शहर में अव्यवस्थित सब्जी बाजार अब बड़ी समस्या बनता जा रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों—कोठी बाजार, सदर और गंज—में लगने वाला साप्ताहिक बाजार सड़कों पर ही फैल रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि बाजार के दिनों में पूरे रास्ते जाम हो जाते हैं, और कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।हर बार पुलिस होती है परेशान