विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की पूजा के अवसर पर प्रखंड के फड़ासिमल स्थित न्यू फ्रेंड्स क्लब द्वारा भव्य पूजा पंडाल का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति सदस्य सह विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह शामिल हुए।