सुमा वस्त्रालय के मालिक जगदीश प्रसाद केशरी का निधन। चौपारण:चौपारण के सुमा वस्त्रालय के मालिक जगदीश प्रसाद केशरी का आज दिन में करीब 11 बजे निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।दुःखद समाचार सुनकर पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।