शहपुरा: चटिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने शहपुरा विधायक के निवास पर पहुंचकर पानी की समस्या के निराकरण की लगाई गुहार
शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे के निवास पर ग्राम पंचायत खजरी के पोषक ग्राम चटिया गांव के दर्जनों ग्रामीण दोपहर 12:00 पहुंचकर पानी की समस्या के निराकरण की गुहार लगाई। दरअसल विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने ग्रामीण की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए पीएचई विभाग के अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर समस्या का स्थाई निराकरण करने के निर्देश दिए ।