दुधि: बभनी में तेज रफ्तार बाइक के धक्के से युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बभनी थाना क्षेत्र के अम्बिकापुर मार्ग पर शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दरनखांड़ निवासी 18 वर्षीय प्रकाश कुमार, जो बभनी में अपनी दुकान चलाता था, रोज की तरह काम खत्म कर पैदल अपने घर लौट रहा था। की पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रकाश सड़क पर काफी दूर जा गिरा।