मैनपुरी: घिरोर क्षेत्र में साइकिल से दावत खाने गए व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम नौनामई निवासी कलेक्टर पुत्र पटवारी बीती रात्रि घिरोर क्षेत्र के नगला बरिहार में दावत खाने साइकिल से गया था। जहाँ अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।