उदयपुर जिले के गुपड़ी पंचायत के गुपड़ा गांव में किसानो को सिंचाई के लिए नहरों में पानी नही मिलने से हजारों बीघा जमीन सुखी पड़ी है। शनिवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार खेतों में बोया बिजवारा भी खराब होने की कगार पर है। गुस्साए सेकड़ो ग्रामीणो ने एकजुट होकर जल संसाधन विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणो ने गांव के मुख्य चौक मे एकत्रित होकर विरोध किया।