मोहनिया: कैमूर पहुंचे मंत्री जमा खान ने कहा, आतंकवादियों का न जात होती है न धर्म, ऐसे लोग माहौल बिगाड़ने का काम करते हैं
Mohania, Kaimur | Apr 23, 2025 कैमूर पहुंचे बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि पहलगाम में जिस तरह से आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया है काफी दुखद है। इन आतंकवादियों का ना कोई जाति होता है ना धर्म होता है। ऐसे लोगों को चुन चुन कर मार डालना चाहिए और सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है।