बिलासपुर: बिलासपुर जिले में मोन्था का असर खत्म, अब चलेगी ठंडी हवा, रात में तापमान 3 डिग्री तक गिरेगा
चक्रवात मोंथा के असर के खत्म होने के बाद अब बिलासपुर जिले में बारिश की गतिविधियां लगभग थम गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में शुष्क और ठंडी हवा का प्रभाव बढ़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि समुद्र से आने वाली नम हवा का असर अब खत्म हो रहा है। जबकि उत्तर-पूर्व से शुष्क हवा आने लगी है।