मनेर: जमुनीपुर गांव के पास ईंट लदी ट्रैक्टर पलटा, कई बच्चे बाल-बाल बचे, ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटा
Maner, Patna | May 17, 2026 मनेर थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव के पास सड़क के किनारे ईट लदी हुई एक ट्रैक्टर अचानक पलट गई। सड़क के किनारे खेल रहे कई बच्चे बाल बाल बच गए। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर के ड्राइवर की जमकर पिटाई कर डाली। लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर का ड्राइवर नशे की हालत में था।