झांसी: पारीछा में बैलेट पेपर से बुंदेलखंड राज्य के लिए जनमत संग्रह किया गया, तीन हजार बाईस वोट पड़े
Jhansi, Jhansi | Jan 11, 2025 बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से जनमत संग्रह शनिवार को किया गया। सुबह से बजरंगबली के मन्दिर के पास पोलिंग बूथ बनाकर बैलेट बॉक्स में वोट डलवाए गए। पारीछा, रिछौरा, गुलरा आदि गांव में कुल वोट्स जनमत संग्रह के तहत डाले गए।