झांसी: 12 जनवरी को झांसी में देश भर से पेट्रोल-डीजल के डीलर जुड़ेंगे, उत्पीड़न के खिलाफ संगठन तैयार कर बनाएंगे आंदोलन की रणनीति
Jhansi, Jhansi | Jan 11, 2025 रानी झांसी पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पेट्रोल डीजल डीलरो का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। साथ ही अन्य संगठन सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे। इसलिए उत्पीड़न के खिलाफ आवाज नहीं उठाते। डीजल पेट्रोल डीलर की आवाज बुलंद करने को 12 तारीख को सब झांसी में जुटेंगे।