बिसौली: वजीरगंज थाना परिसर में सीओ और नायब तहसीलदार ने आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी का आयोजन किया
Bisauli, Budaun | Oct 17, 2025 शुक्रवार को शाम 5 बजे करीब वजीरगंज थाना परिसर में नायब तहसीलदार और सीओ बिसौली की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार दीपावली एवं अन्य त्याहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु थाना क्षेत्र के समस्त संभ्रांत व्यक्तियों ग्राम प्रधानों धर्मगुरु के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई। जिसमें सभी से आगामी त्योहारों को सहकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने हेतु अपील की गई।