विभूतिपुर: विभूतिपुर के नरहन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ मुक्त भारत बनाने की शपथ ली गई
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरहन एवं डीबीकेएन कॉलेज नरहन में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्य तिथि पर भारत को कुष्ठ मुक्त बनाने हेतु शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विदित हो कि राज्य सरकार की हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान - 2025 के तहत 30 जनवरी से 13 जनवरी जागरूकता अभियान पखवाड़ा चलाया जाएगा।