बिहार में हुई वोटिंग के बाद सहारनपुर लोकसभा कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मंगलवार रात्रि 9:00 बजे कहा कि बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जिस तरह के एग्जिट पोल आ रहे हैं वह यही इशारा कर रहे हैं। बंपर पोलिंग यही बता रही है महागठबंधन जीत रहा है। बिहार में जो भाजपा ने वादा किया था वह एक भी पूरा नहीं है।