जमानिया में बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान कार्यक्रम के दौरान बिजली व्यवस्था को लेकर राजनीति भी गर्माई। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह ने गांधूकतालुका क्षेत्र में जर्जर बिजली तारों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। कहा कि खराब तारों की वजह से किसानों की बिजली अक्सर बाधित रहती है और बरसात में जान का खतरा बना रहता है।