गिरिडीह: मकतपुर के संतोषी माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद पुरानी प्रतिमा का हुआ विसर्जन
मकतपुर स्थित संतोषी माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की समाप्ति के बाद सोमवार को ढाई बजे सुल्तानगंज गंगा घाट में संतोषी माता की पुरानी प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बताया गया कि पांच दिनों तक कई तरह के अनुष्ठान के बाद यहां नई प्रतिमा को स्थापित कराया गया।