गजनेर थाना क्षेत्र के गोगूमऊ स्तिथ HPCL डिपो में ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई।आग लगते ही HPCL डिपो परिसर में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा होते होते टल गया।