शामली: एसपी रामसेवक गौतम ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं की जांच कर जारी किए दिशा-निर्देश
Shamli, Shamli | Dec 13, 2024 शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक एसपी रामसेवक गौतम ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। एसपी ने कर्मचारियों के मैस में भोजन की गुणवत्ता, आवासीय बैरक, शौचालय आदि का भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया और पुलिस वाहनों की स्थिति व रखरखाव की भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।