पटना ग्रामीण: तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, मत्था टेकने के बाद बेली रोटियां, परोसा लंगर
पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ मत्था टेका बल्कि उन्होंने लंगर बनाकर लोगों को परोसा भी। दरअसल, गुरुद्वारा पहुंचते ही पीएम मोदी ने पहले मत्था टेका और अरदास की। जिसके बाद उन्होंने प्रसाद खाया। फिर लंगर वाले एरिया में पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने पहले खाना बनाया फिर रोटियां बेली।