हाटपिपल्या: हाटपिपल्या छात्रावास के छात्र रोहित बागवान का भारतीय सेना अग्निवीर में चयन
शनिवार सुबह 10 बजे पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास के छात्र रोहित बागवान पिता बहादुर बागवान निवासी ग्राम कुरा वड, तहसील हाटपीपल्या ने भारतीय सेना के अग्निवीर पद पर चयनित होकर जिले एवं छात्रावास का गौरव बढ़ाया है। छात्र रोहित बागवान ने बताया कि वे मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं।