छेदीपुर में10 साल पहले बना सार्वजनिक शौचालय आज भी बिना रास्ते, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ।ग्राम पंचायत छेदीपुर में लगभग 10 वर्ष पूर्व निर्मित सार्वजनिक शौचालय आज भी पहुँच मार्ग के अभाव में उपयोग से बाहर है। खेतों के बीच बने इस शौचालय तक जाने के लिए कोई निर्धारित रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।