बगोदर प्रखंड के बेको स्थित सोनापहाड़ी मंदिर के संचालन का मामला मंगलवार को बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने झारखंड विधानसभा में उठाया गया।सदन में विधायक ने कहा कि सोनापहाड़ी मंदिर का संचालन किसी व्यक्ति विशेष द्वारा किया जा रहा है, जिससे सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है।वही इसकी जानकारी विधायक ने मंगलवार की शाम साढे पांच बजे दी।