पनागर: शराब के नशे में गाली-गलौज बनी मौत का कारण, पनागर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार
): शराब का नशा और जुबान पर कड़वाहट कभी-कभी जिंदगी पर कितनी भारी पड़ सकती है, इसका खौफनाक उदाहरण पनागर थाना क्षेत्र में देखने को मिला। पुलिस ने ककरहाई रपटा तालाब के पास मिली 60 वर्षीय हल्लू कोल की लाश की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी मैकू कोल को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि वारदात वाली रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी, लेकिन घर लौटते समय हल्लू कोल द्व