डोलरिया: बाईखेड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष ने भाजपा मंडल महामंत्री की माताजी को दी श्रद्धांजलि
डोलरिया क्षेत्र के ग्राम बाईखेड़ी में भाजपा मंडल महामंत्री की माताजी एवं पूर्व जनपद सदस्य स्वर्गीय श्रीमती रामेती चौधरी के दुखद निधन पर बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला उनके निवास पहुंचीं और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान प्रीति शुक्ला ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।