चूरू: रतननगर में निशुल्क मिर्गी निदान शिविर का आयोजन, 530 मरीजों की जांच कर दी गई निःशुल्क दवा
Churu, Churu | Oct 7, 2025 चूरू के निकटवर्ती रतननगर में मंगलवार को त्रिवेणी देवी सुरेका चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क मिर्गी निदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 530 मरीजों की जांच कर उन्हें एक महीने की दवाएं निशुल्क वितरित की गईं। मुख्य न्यूरोफिजिशियन डॉ. आर.के. सुरेका ने शाम 5 बजे करीब बताया कि एपिलेप्सी एक न्यूरोलॉजिकल विकार है।