बरेली: चक महमूद की रहने वाली महिला ने पति पर लगाया दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकलने का आरोप
बारादरी थाना क्षेत्र के चक महमूद की रहने वाली महिला ने पति पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि दहेज के लिए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और कार्यवाही शुरू कर दी है।