अनूपपुर: संजय नगर में ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0 के तहत स्वास्थ्य केंद्र में साइबर जागरूकता अभियान
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0 के तहत शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को चौकी देव्हारा, थाना चचाई पुलिस द्वारा स्वास्थ्य केंद्र संजय नगर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों एवं स्टाफ को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों, ऑनलाइन ठगी के तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।