घोड़ाडोंगरी: विधायक गंगा उइके ने कलेक्टर कार्यालय में उठाए क्षेत्र के जनहित के अहम मुद्दे, विकास कार्यों में तेजी और समस्याओं
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक गंगा उइके सोमवार को बैतूल कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान उन्होंने घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों, अधूरे विकास कार्यों और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से रखा।