धनवार: घोड़थम्भा ओपी के सामने की सड़क बनी कीचड़ का तालाब, लोग दूसरे मार्ग से आने-जाने को मजबूर
खोरीमहुआ–कोडरमा मुख्य मार्ग पर स्थित घोड़थम्भा ओपी के सामने से घोड़थम्भा–बरजो मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों पूरी तरह कीचड़ और जलजमाव की चपेट में है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।