चंदौसी: चंदौसी, मुरादाबाद पुराना बाईपास के नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के सामने दो बाइकों की भिड़ंत, एक चालक गंभीर घायल
चंदौसी में पुराने बाईपास पर सोमवार शाम 6:00के करीब दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वजीरगंज वार्ड नंबर-2 गोटिया निवासी 28 वर्षीय रवि नोएडा जा रहे थे, तभी सेक्रेड हार्ट स्कूल के सामने हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर अशोकनगर चौकी पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से भर्ती कराया