शामली: उत्तराखंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लापता होने पर परिजनों की चिंता बढ़ी, सुरक्षित वापसी के लिए कर रहे प्रार्थना
Shamli, Shamli | Jun 4, 2026 कैराना तहसील क्षेत्र के गांव शेखूपुरा निवासी अभिषेक चौहान (28) बीएसएफ में इंस्पेक्टर पद पर तैनात रघुराज चौहान के पुत्र हैं। रघुराज चौहान वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में तैनात हैं। जबकि अभिषेक नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। परिवार के अनुसार, वह 23 मई को अपनी टाटा नेक्सन कार से उत्तराखंड गया था।