झांसी: मंडल रेल प्रबंधक ने वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी-खजुराहो रेलखंड का निरीक्षण किया, संचालन व्यवस्था की जांच की
Jhansi, Jhansi | Mar 7, 2025 शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने अपने निर्धारित दौरा निरीक्षण कार्यक्रम के तहत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - खजुराहो रेलखंड का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टेशनों, नई संरचनाओं, यात्री सुविधाओं एवं रेलवे परिचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का अवलोकन कर उनकी गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की।