झांसी: झांसी से होली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, नियमित ट्रेनों में सीटें फुल, मिल रही है वेटिंग
Jhansi, Jhansi | Mar 7, 2025 दक्षिण भारत के राज्यों में रह रहे पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों ने होली पर घर वापसी के लिए अभी से ट्रेन की टिकट बुक करा ली हैं। 14 मार्च को होली का दिन छोड़ दें तो 10 मार्च से झांसी से कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर और बिहार जाने वाली ट्रेनों की सभी श्रेणी की आरक्षित सीट मिलना मुश्किल हो रहा है। स्लीपर से लेकर एसी तक सभी क्लास में वेटिंग आ रही है।