जशपुर: जशपुर पुलिस ने अवैध धान परिवहन पर की बड़ी कार्रवाई, झारखंड से लाए 6 पिकअप जब्त, 152 क्विंटल धान पकड़ा
जशपुर पुलिस ने एक बार फिर अवैध धान परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 6 पिकअप वाहनों से 152 क्विंटल (380 बोरी) धान जप्त किया। धान की अनुमानित कीमत 3.49 लाख रुपए बताई गई है। कार्रवाई सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में की गई। सोमवार की शाम चार बजे जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना पर जरिया–सिकटाटोली के ग्रामीण मार्ग में रात में नाकाबंदी की ग