छतरपुर नगर: सिविल लाइन पुलिस ने पंचवटी कॉलोनी से 7 पेटी अवैध शराब के साथ महिला आरोपी को किया गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के महर्षि स्कूल के पास स्थित पंचवटी कॉलोनी से 7 पेटी अवैध शराब सहित महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उस पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले की जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस ने आज 19 सितंबर शाम 7:30 बजे दी है।