बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बुधवार को चौसा मुख्यालय का हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए जान स्वराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में अपना मतदान जाति धर्म के नाम पर नहीं करना है हिंदू मुसलमान के नाम पर नहीं करना है सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करना है।