प्रतापपुर: घाट पेंडारी में तेज रफ्तार ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक और परिचालक घायल
घाट पेंडारी क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक मोड़ पर संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही चंदौरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।