बालाघाट: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला जेल में योग एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, बंदियों ने किया सामूहिक योग एवं प्राणायाम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला जेल बालाघाट में योग एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालाघाट के अध्यक्ष श्री प्राणेश कुमार प्राण के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शिविर में योग प्रशिक्षक द्वारा ज