जलेसर: जलेसर में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली, पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने किया शुभारंभ
Jalesar, Etah | Apr 21, 2026 एटा जनपद के जलेसर में सोमवार देर शाम डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शुभारंभ पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने फीता काटकर किया।सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए।शोभायात्रा आगरा चौराहे से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, नाला बाजार, घंटाघर और महावीर गंज से गुजरी। यह निधौली चौराहे पर जाकर समाप्त हुई, जहां इसका समापन देर रात हुआ।