कटंगी: चार महीने से पेंशन नहीं, दवा-रोटी का संकट,
कटंगी में पेंशनधारियों का हल्ला-बोल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
साहब, चार महीने हो गए। पेट की आग पेंशन से बुझती थी, अब वो भी नहीं मिल रही।दवा दुकानदार ने उधार देना बंद कर दिया। अब बीमारी लेकर कहां जाएं?पेंशन आती थी तो बहू हंसकर पानी देती थी। अब घर में भी पूछ नहीं है।ये शब्द नहीं, कटंगी शहर और आसपास के गांवों के सैकड़ों वृद्धजनों की पीड़ा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली ₹600 की मासिक पेंशन पिछले करीब चार