देहरादून: मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, लोगों से की अपील
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश के तीन जनपदों में भारी बारिश की संभावना है.उन्होंने बताया कि देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं भारी बारिश हो सकती है इस दौरान उन्होंने पहाड़ की यात्रा करने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरत ने की अपील की है.