जींद: रामराय गांव में पशु अस्पताल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जुलानी निवासी युवक की हुई मौत
Jind, Jind | Feb 18, 2024 रामराय गांव में पशु अस्पताल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जुलानी निवासी पवन की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे व घायल को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।